द्वाराहाट: भाजपा नेता अनिल शाही को मातृ शोक

द्वाराहाट : बीजेपी नेता, पलायन आयोग के सदस्य और द्वाराहाट से भाजपा के प्रत्याशी रहे अनिल शाही की माता रेवती देवी का निधन हो गया…

Screenshot 2026 02 26 19 07 46 00 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6


द्वाराहाट : बीजेपी नेता, पलायन आयोग के सदस्य और द्वाराहाट से भाजपा के प्रत्याशी रहे अनिल शाही की माता रेवती देवी का निधन हो गया है।

25


उन्होंने बग्वालीपोखर, रवाड़ी स्थित अपने निवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलने पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने गहरा शोक जताया है।

उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को बागेश्वर में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल, रवि रौतेला, अल्मोड़ा बीजेपी जिला अध्यक्ष महेश नयाल सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक जताया है।