Uttarakhand News:एक्टिवा पर सवार मां बेटी और दो बच्चे गिरे खाई में, महिला की हुई मौत

मां बेटी और दो बच्चे एक्टिवा से नरेंद्र नगर से देहरादून जा रहे थे। इस दौरान उनका वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से…

Screenshot 20250421 132337 Chrome
Uttra News

मां बेटी और दो बच्चे एक्टिवा से नरेंद्र नगर से देहरादून जा रहे थे। इस दौरान उनका वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।

टिहरी में यह दर्दनाक हादसा हुआ। नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर गुजराडा के समीप एक एक एक्टिवा खाई में गिर गई। वहां पर दो महिलाएं और दो बच्चे सवार थे। वहीं उनमें से एक महिला की मौत हो गई है जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल है।


बताया जा रहा है कि यह घटना करीब 2:30 बजे की है। चारों लोग एक्टिवा से नरेंद्र नगर से देहरादून जा रहे थे। इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।


इस दौरान घायल अंजू (28) पत्नी सलवीर निवासी ग्राम पावली घनसाली को नरेंद्र नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुष्पा देवी(50) पत्नी स्वर्गीय भरत सिंह, बेटा(04)व बेटी(06) को जॉलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि अंजू व पुष्पा देवी दोनों मां बेटी थी।