अपने बच्चो के लिए हैवान बनी मां , तीन बच्चों को गड़ासे से काटा , दो वर्षीय बेटे की मौत

एक मां अपने बच्चे के लिए ही हैवान बन गई। गुस्से में अपने तीन बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें 2 साल के मासूम…

एक मां अपने बच्चे के लिए ही हैवान बन गई। गुस्से में अपने तीन बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें 2 साल के मासूम की मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना बिहार के सीतामढ़ी की है। जहां पर 30 वर्षीय काशी देवी ने अपने तीन बच्चो 2 वर्षीय ऋषि कुमार , अंकित कुमार 6 माह , और 4 वर्षीय शालिनी कुमारी पर गड़ासे से जानलेवा हमला कर जख्मी कर लिया। इस दौरान 2 वर्षीय ऋषि कुमार के मौत हो गई। वही दो बच्चे गंभीर रूप से घायल है जिनको दरभंगा अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

वही हत्यारी मां को लोगों ने रस्सी से बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि काशी देवी और नवीन यादव की शादी 2018 में हुई थी। महिला ने जिस समय इस घटना को अंजाम दिया उस समय उसके पति व ससुर खेत में गए हुए थे। इस घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ था जिस पर उसने अपने बच्चों पर हमला कर दिया। पुलिस ने उस हथियार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।