म्यांमार में तूफान से 500 से अधिक की मौत, 77 लोग लापता, भारत ने भेजी मदद

म्यांमार में बीते सप्ताह आए यागी तूफान और बारिश के बाद बाढ़ एवं भूस्खलन से 226 लोगों की मौत हो गई और 77 लोग लापता…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

म्यांमार में बीते सप्ताह आए यागी तूफान और बारिश के बाद बाढ़ एवं भूस्खलन से 226 लोगों की मौत हो गई और 77 लोग लापता हैं। म्यांमार में प्राकृतिक आपदा से मरने वालों की संख्या 500 के पार पहुंच गईं है। प्रभावित क्षेत्रों में संचार संबंधी संकट के कारण मरने वालों की संख्या की गिनती धीमी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने मंगलवार को कहा कि सद्भाव अभियान के तहत नौसेना और वायुसेना ने म्यांमार को सहायता की दूसरी खेप भेज दी है। 32 टन राहत सामग्री के साथ ही 10 टन राशन भेजा गया है।

म्यांमार में बाढ़ के चलते छह लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं म्यामांर में गृह युद्ध भी चल रहा है वहीं, संचार दिक्कतों के चलते हताहतों की संख्या पता लगाने का काम धीमा है।

आसियान मानवीय सहायता समन्वय केंद्र के अनुसार तूफान यागी ने सबसे पहले वियतनाम, उत्तरी थाईलैंड और लाओस को प्रभावित किया था। वियतनाम में करीब 300, थाईलैंड में 42 और लाओस में चार लोगों की मौत हुई थी।