धामी को बनाएं मुख्यमंत्री, सीट मैं छोड़ूंगा-जागेश्वर सीट से जीते मोहन सिंह महरा ने की यह पेशकश

जागेश्वर विधानसभा सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता गोविंद सिंह कुंजवाल को हराने वाले भाजपा नेता मोहन सिंह मेहरा ने निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

जागेश्वर विधानसभा सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता गोविंद सिंह कुंजवाल को हराने वाले भाजपा नेता मोहन सिंह मेहरा ने निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


यहां जारी बयान में मेहरा ने कहा कि हाईकमान ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाना चाहिएं और अगर पार्टी पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाती है तो वह धामी के लिए यह सीट खाली कर देंगे और धामी को जागेश्वर से भारी मतो से विजयी बनाएंगे।


बताते चले कि कल ही उत्तराखण्ड की विधानसभा के लिए मतगणना संपन्न हुई है। खटीमा सीट से चुनाव लड़ रहे निवर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस के भुवन कापड़ी से चुनाव हार गए। भाजपा को इस विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिला है और अब मुख्यमंत्री का नाम तय होना है।

इस बीच कई निर्वाचित विधायकों ने निवर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी के खटीमा से हारने के बाद धामी को सीएम बनाने की मांग करते हुए उनके लिए सीट छोड़ने की पेशकश की। सबसे पहले चंपावत के नव निर्वाचित विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की और अब जागेश्वर सीट से जीते मोहन सिंह महरा ने भी सीएम धामी को सीएम बनाने की मांग करते हुए ​अपनी सीट छोड़ने की बात कही है।

देखें वीडियो

Almora- बीजेपी के जागेश्वर से विजयी प्रत्याशी ने की अपनी सीट छोड़ने की पेशकश, कहा धामी को सीएम बनाएं तो वह छोड़ देंगे अपनी सीट