इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बने मोहित मैनाली।

हल्द्वानी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबद्ध राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के युवा प्रदेश अध्यक्ष पद पर एडवोकेट मोहित मैनाली को नियुक्त किया गया है। संगठन…

हल्द्वानी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबद्ध राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के युवा प्रदेश अध्यक्ष पद पर एडवोकेट मोहित मैनाली को नियुक्त किया गया है। संगठन के दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में हल्द्वानी निवासी मोहित मैनाली को पदभार ग्रहण करवाया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने एडवोकेट मोहित मैनाली को उत्तराखंड राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करते हुए उनसे संगठन हित में काम करने की उम्मीद जताई है। एडवोकेट मोहित मैनाली इससे पूर्व बीटेक कर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सक्रिय रह चुके हैं। एडवोकेट मोहित के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर इंटक की राष्ट्रीय सचिव रंजना शर्मा, ब्रजेश भटनागर, जगजीत सिंह, रवि फुलारा, सहित मजदूर कांग्रेस , अधिवक्ताओं ने हर्ष जताया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25