मोदी ने रचा नया कीर्तिमान, सबसे ज्यादा दिनों तक पद पर रहने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बने

नई दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब देश के ऐसे दूसरे नेता बन गए हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा…

नई दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब देश के ऐसे दूसरे नेता बन गए हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा दिनों तक प्रधानमंत्री पद संभाला है। इससे पहले यह स्थान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम दर्ज था। मोदी ने इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए 25 जुलाई को अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे कर लिए हैं।

25
26

नरेंद्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से अब तक उन्होंने अपने शासनकाल में कई कीर्तिमान बनाए हैं। इंदिरा गांधी ने 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार 4077 दिन प्रधानमंत्री का दायित्व निभाया था। अब मोदी ने उन्हें इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।

देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम है। नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को जब आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला था। तब से लेकर 27 मई 1964 को अपने निधन तक वह इस पद पर रहे। उनका कुल कार्यकाल 6130 दिन का रहा था।

मोदी अब ऐसे पहले गैर कांग्रेसी नेता बन गए हैं जिन्होंने आजादी के बाद जन्म लेने के बावजूद प्रधानमंत्री पद पर सबसे ज्यादा समय तक बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह लगातार दो बार केंद्र में सरकार चला चुके हैं और यह उपलब्धि अब तक किसी भी गैर कांग्रेसी नेता को हासिल नहीं हुई थी।

मोदी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत गुजरात से की थी। वह साल 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने। और लगातार 2002। 2007 और 2012 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को जीत दिलाई। इसके बाद 2014 में उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। फिर 2019 और अब 2024 में भी उन्होंने अपनी पार्टी को सत्ता तक पहुंचाया। हालांकि 2024 में पार्टी को बहुमत नहीं मिला। लेकिन गठबंधन के सहारे केंद्र में सरकार बनी।

प्रधानमंत्री मोदी देश के ऐसे अकेले नेता हैं जिन्होंने एक ही पार्टी के नेतृत्व में लगातार छह बड़े चुनावों में जीत दर्ज की है।

इतिहास में कुछ ऐसे प्रधानमंत्री भी रहे जिनका कार्यकाल बहुत ही छोटा रहा। गुलजारी लाल नंदा दो बार देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने। लेकिन दोनों बार उनका कार्यकाल सिर्फ तेरह दिनों का रहा। पहली बार वह तब कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने जब पंडित नेहरू का निधन हुआ। नंदा ने 27 मई 1964 से 9 जून 1964 तक जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद दूसरी बार वह 11 जनवरी 1966 को प्रधानमंत्री बने जब लाल बहादुर शास्त्री का निधन हुआ। इस बार उन्होंने 24 जनवरी 1966 तक कार्यभार संभाला।

अटल बिहारी वाजपेयी भी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। तब उनका कार्यकाल सिर्फ सोलह दिन का रहा था।

देश की सियासत में नरेंद्र मोदी अब एक ऐसे मुकाम पर पहुंच चुके हैं। जहां उन्होंने समय के साथ साथ इतिहास के पन्नों पर अपनी मजबूत छाप छोड़ दी है।