देशभर में आज होगी मॉक ड्रिल, जान लें अपने राज्‍य का समय

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। गृहमंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के बाद बुधवार, 7 मई को…

n6632538071746604130720c4fb2604c139e4ff027069192aab239779770693b1b87694b40f874d05e144a4

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। गृहमंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के बाद बुधवार, 7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। इस ड्रिल का उद्देश्य नागरिकों को युद्ध जैसे हालात में बचाव की तैयारी करना है।

देश के विभिन्न हिस्सों में आज ये मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, बिहार, मिजोरम, नागालैंड और अन्य राज्यों को शामिल किया गया है। आइये जानें, कब और कहां होगा मॉक ड्रिल।

दिल्ली में बुधवार को शाम 4 बजे मॉक ड्रिल की जाएगी, इसके बाद शाम 7 बजे ब्लैकआउट किया जाएगा। गाजियाबाद में 10 स्कूलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल होगी।

मुंबई में भी बुधवार को शाम 4 बजे मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें 60 सायरन बजाए जाएंगे। दक्षिण मुंबई में एक मैदान में युद्ध जैसे हालात में लोगों को बचाव के तरीके सिखाए जाएंगे। हालांकि पूरे मुंबई में ब्लैकआउट करने से आम नागरिकों को असुविधा हो सकती है, इसलिए मुंबई के उपनगरों में सीमित इलाके में ब्लैकआउट करने की योजना है।

बिहार के विभिन्न जिलों में बुधवार शाम 7:00 से 7:10 तक ब्लैकआउट होगा। पटना में भी शाम 7:00 से 7:10 तक बिजली काटी जाएगी, साथ ही 80 जगहों पर सायरन बजाए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में मॉक ड्रिल होगी, जिसमें सायरन बजने के समय भी तय किए गए हैं।

आज के इस मॉक ड्रिल के दौरान नागरिकों को युद्ध जैसे हालात में तैयारी और प्रतिक्रिया के तरीके सिखाए जाएंगे।