अब ‘मेड इन इंडिया’ OS पर चलेंगे मोबाइल, IIT मद्रास ने विकसित किया स्वदेशी ऑपरेटिंग सिस्टम

दिल्ली। अब जल्द ही देश में ‘मेड इन इंडिया’ मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर स्मार्टफोन चलते हुए दिखेंगे। एंड्रॉयड और iOS जैसे मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

दिल्ली। अब जल्द ही देश में ‘मेड इन इंडिया’ मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर स्मार्टफोन चलते हुए दिखेंगे। एंड्रॉयड और iOS जैसे मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम को टक्कर देने के लिए IIT मद्रास ने J एंड K ऑपरेशंस प्राइवेट लिमिटेड स्टार्टअप के साथ मिलकर OS तैयार किया है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें कोई डिफॉल्ट एप नहीं मिलते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जानकारी के अनुसार इस मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम BharOS रखा गया है। यूनियन आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव और यूनियन एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को BharOS का परीक्षण किया। उन्होंने एक वीडियो कॉल का हिस्सा बनते हुए इसे ग्रीन सिग्नल दिया।

बताते चलें कि इसे किसी भी ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) के मोबाइल डिवाइस पर इंस्टॉल किया जा सकता है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम से यूजर्स को बेहतर प्राइवेसी और सिक्योरिटी मिलती है।

BharOS का इंटरफेस दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम की तरह यूजर फ्रेंडली है। इसमें ज्यादा स्टोरेज स्पेस मिलेगा और एंड्रॉयड की तरह पहले से ढेरों ऐप्स फोन में इंस्टॉल्ड नहीं होंगी।
इस ऑपरेटिंग सिस्टम में यूजर्स का कंट्रोल ज्यादा होता है। यूजर इस ओएस के साथ सिर्फ अपनी पसंद के एप्स को अपने स्मार्टफोन में रख सकता है।