Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

दु:खद— सल्ट के विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना (mla surendra singh jeena) का असामयिक निधन

mla surendra singh jeena died अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट के विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना (mla surendra singh jeena)का निधन हो गया है।…

mla surendra singh jeena died

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट के विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना (mla surendra singh jeena)का निधन हो गया है। वह 51 वर्ष के थे और लगातार तीन बार से विधायक थे। अभी कुछ दिन पूर्व ही उनकी पत्नी का निधन हुआ था। बताया जा रहा है कि विधायक जीना (mla surendra singh jeena) कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गये थे। और कोरोना से जिंदगी और मौत की लड़ाई में वह हार गये। उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों समेत क्षेत्रीय जनता में शोक की लहर है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
https://www.uttranews.com/in-uttarakhand-the-number-of-corona-infected-people-reached-67239/


वह दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आ गये थे और इसके बाद उन्हे अस्पताल भर्ती किया गया था। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज तड़के 3 बजे उनका देहांत हो गया।


विगत 27 अक्टूबर को अचानक दिल्ली में उनकी पत्नी नेहा जीना का निधन हो गया था। उस समय विधायक जीना रामनगर के पास थे और अपने क्षेत्र को वापस लौट रहे थे। पत्नी के निधन की सूचना मिलते ही विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना दिल्ली चले गये थे और वही कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हो गये। और आज उनकी मृत्यु की सूचना आई। विधायक जीना अपने क्षेत्र की जनता के दुख दर्द में हमेशा साथ रहते थे। सरल और मृदु स्वभाव के व्य​क्ति के चले जाने से लोगों में शोक की लहर है।

अल्मोड़ा – विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना की पत्नी का निधन

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें