आईपीएल की नीलामी में सबसे महंगे बिके मिचेल स्टार्क,इतनी लगी कीमत

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की नीलामी दुबई में हो रही है। इस बार नीलामी में मिचेल स्टार्क सबसे महंगे बिके है। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रूपये में खरीदा है।

new-modern


आज यानि 19 दिसंबर को दुबई में हुई नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के तूफानी गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।

दोनो आस्टेलियन खिलाड़ियों का बेस प्राइज 2 करोड़ रूपये रखा गया था। यह पहली बार है जब आईपीएल की नीलामी में खिलाड़ियों का दाम 20 करोड़ रुपये से ज्यादा लगा है। इस बार एक नही बल्कि दो खिलाड़ियों को 20 करोड़ से अधिक की कीमत पर खरीदा गया है।भारतीय ऑलराउंडर हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा।


मिचेल स्टार्क को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बोली लगी। लेकिन बाद में मुंबई ने आठ करोड़ रूपये की कीमत लगाने के बाद अपना हाथ्ज्ञ पीछे खींच लिया। इसके बाद दिल्ली और कोलकाता नाइट राइडर्स गई। मुंबई ने आठ करोड़ रुपये के बाद खुद को पीछे खींच लिया। दिल्ली ने हार नहीं मानी। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीलामी में हस्तक्षेप करते हुए 9.8 करोड़ रूपये की बोली लगा दी। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर इस नीलामी में इंट्री कर ली। गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच यह बोली बढ़ते बढ़ते 20 करोड़ को पार कर गई और अंतत: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में मिचेल स्टार्क को खरीद लिया।


8 साल बाद की वापसी और सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बिके
मिचेल स्टार्क आठ साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे है। 8 साल पहले 2015 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मैच खेला थे।


बीसीसीआई द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस कुल 1166 खिलाड़ियों ने इस बार की नीलामी के लिए अपना पंजीकरण कराया था। इसके बाद 333 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया था,जिसमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं।