प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण: तिवारी

पिथौरागढ़, 6 अक्टूबर 2021 पिथौरागढ़। लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद वहां पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

पिथौरागढ़, 6 अक्टूबर 2021

पिथौरागढ़। लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद वहां पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेसियों में रोष है। यहां एक बयान में यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी के साथ जिस तरह का व्यवहार यूपी सरकार व प्रशासन द्वारा किया गया वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेत्री लखीमपुर में हुए नरसंहार में मारे गए लोगों के परिवार वालों को ढांढस बंधाने जा रहीं थीं, जिनको पुलिस प्रशासन ने दुर्व्यवहार करते हुए अलोकतांत्रिक तरीके से रोका और बलपूर्वक नजरबंद कर दिया गया, जिसका कांग्रेस पूर्ण रूप से विरोध करती है। उन्होंने घटना के दोषियों को फांसी की सजा दिये जाने की मांग करते हुए कहा कि ऐसी सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। कहा कि ये किसान विरोधी नहीं, बल्कि देश विरोधी सरकार है।