मध्य पूर्व (Middle East) में हमास और इजराइल के बीच युद्ध विराम लागू

21 मई 2021 पिछले 11 दिनों से मध्य पूर्व (Middle East) के गाजा में जारी हिसंक संघर्ष फिलहाल थम गया है। इजराइल और हमास के…

21 मई 2021

पिछले 11 दिनों से मध्य पूर्व (Middle East) के गाजा में जारी हिसंक संघर्ष फिलहाल थम गया है। इजराइल और हमास के बीच संघर्ष आज तड़के समाप्त हो गया। इजरायल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में युद्ध विराम को मंजूरी दे दी है। इजरायल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने बताया कि मध्यस्थ मिस्र की पहल पर द्विपक्षीय और बिना शर्त की सर्वसम्मति से युद्ध विराम का फैसला लिया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इससे पूर्व अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कई बार इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से लड़ाई समाप्त करने का अपील कर चुके थे। मिस्र, कतर, संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता के एक दिन बाद मध्य पूर्व (Middle East) में युद्व विराम के रूप में सुखद फैसला गया। हमास के अधिकारियों ने भी स्वीकारा है कि यह फैसला आम सहमति से हुआ है।

मध्य पूर्व में युद्व विराम का (Middle East) बाइडेन ने किया स्वागत

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले 11 दिनों से मध्य पूर्व (Middle East) के गाजा में जारी हिसंक संघर्ष के संघर्ष विराम का स्वागत करते हुए हुए इसे दोनों पक्षों के लिये प्रगति का नया अवसर करार दिया। कहा कि अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और हम संयुक्त राष्ट्र और अन्य हितधारकों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ताकि तेजी से मानवीय सहायता दने के साथ ही गाजा के लोगों और गाजा के पुनर्निर्माण के प्रयासों के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन प्राप्त किया जा सके।

संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव ने की मिस्र और कतर की सराहना

मध्य पूर्व (Middle East) में युद्व विराम की पहल का संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने स्वागत किया है। उन्होनें कहा कि मैं 11 दिनों की घातक शत्रुता के बाद गाजा और इजरायल के बीच युद्ध विराम का स्वागत करता हूं। उन्होंने युद्व विराम के प्रयासों के लिये मिस्र और कतर की सराहना भी की। इन दोनो देशो प्रयासों से ही गाजा और इजरायल में शांति बहाल करने में मदद मिल सकी है।

वहीं गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 10 मई को शुरू हुई लड़ाई में 1900 से ज्यादा हवाई हमले हुए। उन्होनें बताया कि 65 बच्चों और 39 महिलाओं समेत 240 फिलिस्तीनी नागरिक मारे गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस्राइल में भी 12 लोग मारे गये हैं। वही रॉकेट हमलों में घायल हुए सैकड़ों का इलाज चल रहा है।

गौरतलब हो कि इजरायल और हमास के बीच उस समय संघर्ष शुरू हो गया था जब हमास ने येरुशलम में लंबी दूरी के रॉकेट दागे। इसके पूर्व अल-अक्सा मस्जिद में फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इजराइली पुलिस के बीच भीषड़ झड़पे हुई थी। येरूशलम में रॉकेट हमले के बाद इजरायल ने हमास को निशाना बनाते हुए सैकड़ों हवाई हमले किए थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos