मौसम विभाग ने रेड अलर्ट किया घोषित, कल स्कूल रहेंगे बंद

नैनीताल । मौसम विभाग ने 2 से 4 जुलाई तक रेड अलर्ट घोषित किया है । इस दौरान जिले में भारी बारिश होने की संभावना…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

नैनीताल । मौसम विभाग ने 2 से 4 जुलाई तक रेड अलर्ट घोषित किया है । इस दौरान जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई है । भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से अलर्ट रहने की अपील की है। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने 2 जुलाई को जिले के 1 से 12 तक सभी सरकारी व पब्लिक स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं ।

भारी बारिश की चेतावनी के बाद नैनीताल जिले में कल या​नि 2 जुलाई को कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद रखे जाएंगे। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


बताते चले कि मौसम विज्ञान विभाग ने नैनीताल जिले में तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है,जिसके बाद जिलाधिकारी वंदना सिंह ने यह आदेश जारी किया। यह आदेश कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी,निजी और अशासकीय ​स्कूलों में लागू होगा,साथ ही आगंवाड़ी केंद्रों में भी यह आदेश लागू होगा।

meteorological-department-declared-red-alert-schools-will-remain-closed-tomorrow
Oplus_131072