अल्मोड़ा में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक,2150 ने ली सदस्यता, अब 30 से चलेगा फिर से सदस्यता अभियान

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल के चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। आज चुनाव के संबंध में जिला कार्यकारणी की बैठक की गई। बैठक में जिला कार्यकारणी के सदस्यों ने बताया कि अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में 2150 व्यापारियों ने सदस्यता ली है।

new-modern


मुख्य चुनाव अधिकारी दीप सिंह डांगी,सह चुनाव अधिकारी आशीष वर्मा,प्रांतीय संगठन मंत्री मनीष जोशी ने कहा कि सदस्यता अभियान में अभी तक 2150 व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ली है और जो व्यापारी सदस्यता नही ले सके है,उनको 30 जनवरी,31 जनवरी और 1 फरवरी को सदस्यता अभियान में सदस्यता दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सभी पदाधिकारीयो को उनके क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लगातार 24 साल से चुनाव की परंपरा को सुचारू रूप से कराता आया है। कहा कि अल्मोड़ा में व्यापारियों व्यापार मंडल की पहचान प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल है और रहेगा।


जिलाध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि अल्मोड़ा के व्यापारियों के लिए यह बड़ी खुशी की बात है कि फरवरी महीने में व्यापार मंडल के भवन का उदघाटन किया जाएंगा। बैठक के बाद अल्मोड़ा नगर और जिला व्यापार मंडल परिवार ने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संस्थापक बाबू लाल गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का शोक रखा ।

इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी,व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह,जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी,मुख्य चुनाव अधिकारी दीप सिंह डांगी,सह चुनाव अधिकारी आशीष वर्मा,गोविंद मटेला,जिला उपाध्यक्ष मोहन कनवाल,जिला उपाध्यक्ष दीप जोशी,जिला उपाध्यक्ष शहजाद कश्मीरी,महिला जिला उपाध्यक्ष अनीता रावत,जिला मंत्री विजय भट्ट,जिला मंत्री सुनील कर्नाटक,जिला मंत्री अमन नज्जौन,जिला मंत्री अतुल पांडे, जिला प्रसार मंत्री नरेंद्र कुमार ”विक्की”,व्यापार मंडल के सरंक्षक प्रताप कनवाल,राकेश तिवारी,ज्योति कपूर,नगर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, ,प्रतेश पांडे,अजय वर्मा,आशु अधिकारी,ललित मिश्रा आदि मौजूद रहे।