Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अंबेडकर विवाद पर भड़की मायावती, बोलीं अमित शाह ले अपने शब्द वापस

लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता और दलित व अन्य उपेक्षित वर्गों के मसीहा कहे जाने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर…


लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता और दलित व अन्य उपेक्षित वर्गों के मसीहा कहे जाने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में संसद में अमित शाह द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों से बाबा साहब की गरिमा और अस्तित्व को गहरी ठेस पहुंची है, और यह एक तरह से उनका अपमान है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अब पूरे देश में उनके अनुयायियों ने जबरदस्त गुस्सा और आक्रोश दिखाई है और उन्हें अपने ये शब्द वापस लेने के लिए कहा जा रहा है। इसके लिए पश्चाताप भी अमित शाह को करना होगा।

अन्यथा उनके अनुयायी (बी.आर. अंबेडकर के अनुयायी) इसे कभी नहीं भूल पाएंगे, ठीक उसी तरह जैसे वे डॉ. बी.आर. अंबेडकर के प्रति कांग्रेस के कुकृत्यों को नहीं भूल पाए हैं।

आपको बता दें कि संसद में अंबेडकर के लिए अमित शाह द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों पर अब हर जगह बवाल मचा हुआ है। हर कोई उन्हें अपने शब्द वापस लेने के लिए कह रहा है।