विवाहिता की फंदे पर लटकी हुई मिली लाश, बैंक में काम करता है पति परिजनों ने बताया आखिर क्यों मारा बेटी को

Advertisements Advertisements आगरा के सिकंदरा के गणपति क्लासिक अपार्टमेंट में शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों की पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।…

n6655886321748070542194e8f81a5c0187453e3d473225ca3ba4d7d34a9b7f0b5b0d079f4a8ca1c9c60029
Advertisements
Advertisements

आगरा के सिकंदरा के गणपति क्लासिक अपार्टमेंट में शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों की पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। कई घंटे बाद सूचना मिली जिसके बाद मृतका के मायके वाले वहां पहुंचे और उन्होंने पति पर हत्या का आरोप लगाया और कहा की शव को मारने के बाद लटकाया गया है।

इसके बाद परिजनों ने खूब हंगामा किया। पुलिस फिलहाल इसे खुदकुशी मान रही है।


अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 210 निवासी राहुल पुंडीर आरबीएल बैंक में कर्मचारी हैं। सोरों कटरा, शाहगंज की दीपा (35) के साथ वर्ष 2016 में शादी हुई थी। सात साल का बेटा नमन है। बेटा सुबह स्कूल गया था।

सुबह 11:30 बजे बेटा घर लौटा तो पिता बैंक जा चुके थे। फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला तो वह रोने लगा। पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अंदर देखा तो दीपा का शव फंदे से लटका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


इसके बाद दोपहर 2 बजे दीपा के मायके वालों को सूचना मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल के किसी महिला से संबंध हैं। आए दिन विवाद होता था। एक दिन पहले भी बेटी ने पति से झगड़े की बात बताई थी।

पुलिस ने बताया कि मौके पर जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस ने पति को हिरासत में ले रखा है।