नगर पालिका टनकपुर ने कराया सीमांकन, लोगों ने की आंतरिक संपर्क मार्गों के नामकरण की मांग

टनकपुर सहयोगी। नगर पालिका टनकपुर मुख्य बाजार में सीमांकन अभियान चलाया गया जिसमें नगर पालिका बीच सड़क पर ठेले एवं फुटपाथ में पीली पट्टी लगाकर…

टनकपुर सहयोगी। नगर पालिका टनकपुर मुख्य बाजार में सीमांकन अभियान चलाया गया जिसमें नगर पालिका बीच सड़क पर ठेले एवं फुटपाथ में पीली पट्टी लगाकर सीमांकन अभियान चलाया गया। बताया गया कि मुख्य बाजार में शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक चार पहिया वाहन की चड्ढा चौराहे से तुलसीराम चौराहे तक नो एंट्री लगाई गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

वही दूसरी ओर नगर कॉग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा एसडीएम दयानंद सरस्वती के माध्यम से ज़िला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें लोगों का कहना है कि चंपावत जिले में स्थित आंतरिक संपर्क मार्ग का नामकरण किया जाएं इस अवसर पर शाहिद अंसारी, शिवम गोयल, मोहम्मद दानिश गजेन्द्र पाल, भुवन सिंह अधिकारी, फैजल सिद्दकी, गोरव शर्मा, सूरज बोहरा सहित आदि लोग मौजूद थे।