विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई , रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा

विजिलेंस टीम ने 8 हजार की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी के खिलाफ एक व्यक्ति ने रिश्वत मांगने…

विजिलेंस टीम ने 8 हजार की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी के खिलाफ एक व्यक्ति ने रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए विजिलेंस में शिकायत दर्ज की थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


नानकमत्ता के ध्यानपुर गांव निवासी बाधू सिंह ने पटवारी त्रिलोचन सुयाल पर उसके द्वारा दर्ज कराए गए एक मामले में रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस से की थी। विजिलेंस ने उसकी शिकायत की जांच कराई और मामले को सही पाया और आज विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता बाधू सिंह की शिकायत पर पटवारी त्रिलोचन सुयाल, पटवारी क्षेत्र साधुनगर/सरौजा, उप तहसील नानकमत्ता जनपद ऊधमसिंहनगर को उनके किराये के सरकारी कार्यालय ग्राम सुनखरी कला नानकमत्ता से 8,000 रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


आज 26 अक्टूबर को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में और निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाही की गई।


मिली जानकारी के अनुसार बाधू सिंह ने अपने खेत में धान की रोपाई की थी,और जब धान पकने पर वह फसल को काटने गया तो गुरदीप कौर व उसके परिवार के लोगों ने उसे धान नहीं काटने दिया।इसके बाद शिकायतकर्ता बाधू सिंह ने उप जिलाधिकारी तहसील सितारगंज को प्रार्थना-पत्र दिया, जिस पर पटवारी त्रिलोचन सुयाल ने पहले भूमि पर विवाद होने की रिपोर्ट लगायी गयी। शिकायतकर्ता ने फिर से उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देने पर पटवारी द्वारा अपनी दोबारा लगायी गयी आख्या में शिकायतकर्ता के पक्ष में रिपोर्ट लगाई और इसके एवज में 8000 रूपया देने की मांग की।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेन्स कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच कराने पर शिकायत सही पाये जाने पर निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम ने पटवारी त्रिलोचन सुयाल को शिकायतकर्ता से 8,000 रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप टीम में ट्रैप प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव के साथ निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, उपनिरीक्षक रमेश सिंह विष्ट, हेड कांस्टेबल दीप चन्द्र जोशी एवं कांस्टेबल संजीव सिंह नेगी शामिल रहे। निदेशक सतर्कता ने ट्रैप टीम को 5000 रूपये नगद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है।