बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, तीनधारा के पास पिकअप अलकनंदा में समाई, SDRF का सर्च जारी

टिहरी जिले में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर तीनधारा के पास गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी…

IMG 20260211 WA0126


टिहरी जिले में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर तीनधारा के पास गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन में तीन लोगों के सवार होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस व राहत टीमों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही टिहरी नियंत्रण कक्ष ने एसडीआरएफ को मौके पर भेजा, जिसके बाद सब-इंस्पेक्टर सावर सिंह की टीम तुरंत तीनधारा के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर राहत दल को नदी की तेज धाराओं के कारण वाहन नजर नहीं आया, जिससे सर्च ऑपरेशन और चुनौतीपूर्ण हो गया। इसी दौरान ढालवाला पोस्ट से एसआई दीपक जोशी की टीम भी मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू प्रयास शुरू किए।

एसडीआरएफ की टीमें राफ्ट और डीप डाइविंग की मदद से नदी की गहराई में लगातार तलाश अभियान चला रही हैं। हालांकि प्रारंभिक सूचना में वाहन में तीन लोगों के होने की बात कही गई है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सवारियों की सही संख्या कितनी थी और वे कौन थे। राहत दल लगातार वाहन और लापता लोगों की खोज में जुटा हुआ है।

Leave a Reply