लेंटर गिरने से हुआ बड़ा हादसा , कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत निर्माणाधीन दो मंजिला भवन का लिंटर ढहने से रेलवे के कई कर्मी…

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत निर्माणाधीन दो मंजिला भवन का लिंटर ढहने से रेलवे के कई कर्मी और मजदूर मलबे में दब गए। जिसकी जानकारी पुलिस ने दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। तत्काल बचाव अभियान शुरू करके छह घायल मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया है।


हादसे के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में भी भगदड़ मच गई। मौके पर अधिकारियों ने आकर जांच पड़ताल शुरू की और बचाव अभियान शुरू किया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1878023657894936945


जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें भी राहत कार्य में जुटी हुई हैं। अब तक छह मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि अभी भी करीब बीस मजदूर मलबे में फंसे हुए हैं।


घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल और कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।