shishu-mandir

चुनौतियों से नहीं घबराती मातृ शक्ति , इस रामलीला में महिला ने निभाई कुंभकरण की दमदार भूमिका

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अभिय देखने उमड़ पड़ी लोगों की भीड़

Screenshot-5

FB IMG 1541174879074

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा:- भले की सामाजिक बर्जनाओं के लाख पैमाने तय कर दिए जाए, चुनौतियों को रोढ़ा बताया जाय लेकिन महिला शक्ति यदि  उन्हें अवसर दिए जाए तो चुनौतियों का ना केवल डट कर मुकाबला करती हैं वरन उसमें सफल भी हो जाती हैं| अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया तहसील के मासी में चल रही दिन की रामलीला में पूर्व प्रधान चौना कांता रावत ने मर्दाना माने जाने वाले कुंभकरण का किरदार बखूबी निभा कर खूब वाहवाही बटोरी| आम तौर पर कुभकरण जैसे पात्रों को अब तक पुरुष ही निभाते आए है, हालाकिं राम लक्ष्मण, भरत, सीता, व अन्य महिला पात्रों में महिलाएं अभिनय करने लगी हैं लेकिन प्रकृति से एकदम उलट कुंभकरण की भूमिका का दमदार अभिनय करना एक बड़ी अभिनय क्षमता का परिचायक है| महिला द्वारा कुंभकरण की अभिनय की जानकारियां फैलने के बाद रामलीला में उनके अभिनय को देखने लोगों की भीड़ उमड़ गई|

FB IMG 1541174865582

जानकारी के अनुसार कांता ने अपने अभिनय के साथ पूरा न्याय किया और जीवंत अभिनय किया| उन्होंने स्वेच्छा से कुंभकरण का अभिनय करने की बात रामलीला कमेटी से की थी|