अल्मोड़ा: तुंगेश्वरी शिवमंदिर में चल रहा है महाशिव पुराण, रात भर भजन कीर्तनों का दौर

Almora: Mahashiv Puran is going on in Tungeshwari Shiv Temple, a round of bhajan kirtans throughout the night अल्मोड़ा, 16 फरवरी 2023- कोसी, विमौला स्थित…

Almora: Mahashiv Puran is going on in Tungeshwari Shiv Temple, a round of bhajan kirtans throughout the night

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा, 16 फरवरी 2023- कोसी, विमौला स्थित माॅ तुंगेश्वरी देवी मंदिर में शिवपुराण यज्ञ जारी है। 19 फरवरी को विशाल भण्डारे के साथ यह यज्ञ संपन्न होगा।

Mahashiv Puran
Mahashiv Puran is going on in Tungeshwari Shiv Temple


आयोजक मंदिर समिति भगत जी महाराज ने बताया कि इस बार बड़ी संख्या में भक्तगणों ने इस यज्ञ में प्रतिभाग किया और देर रात तक यहां रूककर भजन कीर्तन आदि आयोजनों में भाग लिया।

उन्होंने बताया कि अन्य जिलों और क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता देखकर लग रहा है कि धार्मिक पर्यटन के रूप में भी लोग इस स्थल को खूब पसंद कर रहे हैं।


नदी के तलहट में बसे इस मंदिर में आयोजित इस यज्ञ में जाने माने कथा वाचक हरिशरणं दास महाराज जी द्वारा शिव महिमा का वर्णन किया जा रहा है। भगवान शिव की महिमा, उनका मानव रूप में संघर्ष आदि के साथ शिव कथा का वे रोचक वाचन कर रहे हैं। भगवान गणेश की उत्पत्ति, मानव आचार व्यवहार, भोजन, परिवार के प्रति मानव के दायित्व आदि के धार्मिक उपागमों का उन्होंने वर्णन किया। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा इसका मंचन भी किया जा रहा है।
बीते 9 फरवरी को बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा व जलाभिषेक के साथ यह यज्ञ शुरू हुआ था। मंदिर को लोगों द्वारा सुंदर ढंग से सुसज्जित किया गया है।


स्थानीय स्तर पर मोहन सिंह मेहता, नवीन चंद्र पंत, नवीन चंद्र भटट, पान सिंह किरमोलिया, गिरीश चंद्र काण्डपाल, सहित अनेक लोगों द्वारा इस यज्ञ आयोजन में सहयोग किया जा रहा है। अल्मोड़ा नगर के अतिरिक्त रानीखेत, नैनीताल, आदि जिलों से भी श्रद्धालू यहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस यज्ञ में सम्मिलित होने का आह्वाहन किया है।