अभी अभी देश

महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को संजय राउत ने भेजा मानहानि का नोटिस, लगाया ये गंभीर आरोप

Maharashtra Sanjay Raut sent defamation notice to Union Minister Narayan Rane

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के सांसद संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता नारायण राणे को मानहानि का नोटिस भेजा है।राणे के शिवसेना छोड़ने के बाद, उन्होंने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की भी आलोचना की थी। लिहाजा राणे और शिवसेना का टकराव पुराना है।

राउत ने आरोप लगाया है कि 15 जनवरी को भांडुप में आयोजित कोंकण महोत्सव में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे उनके बारे में अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और झूठी टिप्पणी की जिससे उनकी छवि को ठेस पहुंची है। इस कारण राउत ने नारायण राणे को मानहानि का नोटिस भेजा है। यह जानकारी संजय के वकील अधिवक्ता सार्थक पी शेट्टी राउत ने दी है।


संजय राउत मेरी वजह से सांसद बने: राणे
मीडिया सूत्रो के अनुसार, कुछ दिन पहले एक मंच पर नारायण राणे ने दावा किया था कि मेरी वजह से संजय राउत सांसद बने, जिसके लिए मैंने पैसा खर्च किया। राउत ने इसे लेकर राणे को कानूनी नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के जरिए मानहानि का दावा किया गया है। ऐसे में राउत और राणे के बीच विवाद और गहराने वाला है। पिछले कुछ महीनों से राणे कठोर शब्दों में राउत की आलोचना कर रहे हैं। राणे ने समय-समय पर संजय राउत पर कई आरोप भी लगाए हैं। इन्हीं आरोपों पर राउत ने अब राणे को नोटिस जारी कर उन्हें कोर्ट में घसीटा है।


राउत ने ट्वीट करके जानकारी दी
इस मामले में राउत ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी कि उन्होंने राणे को कानूनी नोटिस भेजा है। राउत ने अपने ट्वीट में कहा, राणे सार्वजनिक मंच और मीडिया के माध्यम से मुझ पर और शिवसेना पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्हें इन आरोपों को साबित करना चाहिए। अन्यथा क्षमा मांगे। मैंने उन्हें अपने वकीलों के माध्यम से कानूनी कार्रवाई का नोटिस दिया है। इसी ट्वीट में राउत ने यह भी पूछा कि टैक्स नहीं तो डर क्यों।

यह भी पढ़े   योग ,सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र के लिए अल्मोड़ा के डा. नवीन भट्ट हुए सम्मानित


बता दें कि राणे के शिवसेना छोड़ने के बाद, उन्होंने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की भी आलोचना की थी। लिहाजा राणे और शिवसेना का टकराव पुराना है। राणे के शिवसेना छोड़ने के बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके बाद से शिवसेना और राणे के बीच संघर्ष जारी है। साथ ही शिवसेना और उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे की राणे के बेटों द्वारा आलोचना की जा रही है। राणे अब बीजेपी में हैं।

Related posts

Breaking : आज उत्तराखंड में फिर हुई कोरोना से मौत, इतने मिले केस

Newsdesk Uttranews

स्वदेशी लेजर-गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का डीआरडीओ और भारतीय सेना ने किया सफल परीक्षण

Newsdesk Uttranews

मस्क के 44 अरब डॉलर के ट्विटर अधिग्रहण सौदे में बॉट खाते के दावों पर निवेशक ने किया मुकदमा

Newsdesk Uttranews