Uttarakhand- देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में प्रसिद्ध बगवाल मेले का हुआ आयोजन

editor1
3 Min Read
Screenshot-5

चंपावत। चंपावत के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में प्रसिद्ध बगवाल मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही मंदिर में विधि विधान से पूजार्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की एवं मां वाराही धाम में चार खाम सात थोक के बीच खेले जाने वाले प्रसिद्ध पाषाण युद्ध के साक्षी बने। इस अवसर पर उन्होंने देवीधुरा में पुलिस चौकी के निर्माण कार्य किए जाने की घोषणा की।

holy-ange-school

देवीधुरा के खोलीखांण दुबाचौड़ा मैदान में विश्व प्रसिद्ध बग्वाल (पाषाण युद्ध) खेला गया। मेले का मुख्य आकर्षण पाषाण युद्ध मां बाराही धाम मंदिर के पंडित कीर्ति वल्लभ जोशी और भुवन चंद्र जोशी की शंख ध्वनि के साथ अपराहन 1.51 से अपराह्न 2 बजे तक कुल 9 मिनट तक खेली गई। चंवर झूलाकर बग्वाल समाप्त होने का संकेत किया।

ezgif-1-436a9efdef

बगवाल पर विराम लगने के बाद चारों खामों के योद्धाओं ने गले मिल कुशलक्षेम पूछी। सकुशल वापसी के लिए मां के सम्मुख शीश नवाया। मेले में बगवाली वीर और दर्शक घायल हुए। घायलों का चिकित्सा शिविर में डॉक्टरों की टीम ने इलाज किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृति और संस्कार के इस उत्तराखंड प्रदेश के चम्पावत, देवीधुरा में स्थित मां वाराही धाम को शीश झुकाकर कोटिश प्रणाम करता हूं। इस क्षेत्र में अवस्थित भीम शिला, आदि शक्ति गुफा, एवं समस्त देवी – देवताओं के आशीर्वाद से 2021 को बग्वाल मेले को राजकीय मेला घोषित किया गया था। कोरोना काल में दो साल से प्रतीकात्मक बगवाल आयोजित की जा रही थी, लेकिन इस बार क्विंटलों फूलों, फलों से सजाया गए, इस दरबार में धार्मिक कार्यक्रम के अलावा सांस्कृतिक गतिविधियां सहित मेले का भव्य रूप से आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा इस रक्षा बन्धन के शुभ अवसर पर बगवाल युक्त इस मेले से देवीधुरा चम्पावत की प्रसिद्धि, ख्याति पूरे देश भर में ही नहीं अपितु विदेशों में भी है।

इस अवसर पर सांसद अजय टमटा, अध्यक्ष वन विकास निगम उत्तराखंड कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, भीमताल राम सिंह कैड़ा, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह मेहरा, ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमन लता, बाराकोट विनीता फ़र्त्याल, चंपावत रेखा देवी, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी आर एस रावत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, मेला मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी पाटी मनीष बिष्ट, मंदिर समिति के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, खाम प्रमुख त्रिलोक सिंह बिष्ट, गंगा सिंह चम्याल, बद्री सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह लमगड़िया एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Joinsub_watsapp