Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Loksabha Election Result: अमेठी सीट को लेकर स्मृति ईरानी को लगा झटका, किशोरी लाल शर्मा हुए आगे

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में वोटिंग हुई थी। आज चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। काउंटिंग सुबह 8:00 बजे से शुरू हो…

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में वोटिंग हुई थी। आज चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। काउंटिंग सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गई है। देश में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव शुरू हुआ था जो 1 जून तक चला। 1 जून को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के अंतिम वोटिंग हुई थी। 7 चरणों में वोटिंग संपन्न होने के बाद लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट अब जारी होने वाला है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

देश भर की नजरे इसी बात पर टिकी हुई है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार तीसरी बार लगातार अपनी सरकार बना पायेगी या इंडिया गठबंधन सरकार बनाने में सफलता हासिल करेगी।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर अमेठी में देखने को मिला। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा की प्रत्याशी और सांसद स्मृति ईरानी के खिलाफ निर्णायक जीत की बढ़त बना ली है। ताजा आंकड़ों के अनुसार वह एक लाख 20 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही सबकी नजरें गांधी परिवार के खासमखास रहे शर्माजी पर घूम गई हैं। 2024 के लोकसभा में उन्हें 415450 वोट हासिल हुए, जबकि स्मृति को 294581 वोट मिले। हालांकि अभी काउंटिंग जारी है।