Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Loksabha Election 2024 Result Live- यहां देखे लेटेस्ट अपडेट

4 जून 2024, 12:55 PMअमेठी से स्मृति ईरानी 50 हजार वोट से पीछेउत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी 50 हजार वोट से…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

4 जून 2024, 12:55 PM
अमेठी से स्मृति ईरानी 50 हजार वोट से पीछे
उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी 50 हजार वोट से पिछड़ रही है।इस सीट पर कांग्रेस के केएल शर्मा की लगातार बढ़त पर है।

4 जून 2024, 12:53 PM , रायबरेली लोकसभा सीट पर राहुल गांधी ने बनाई बढ़त
उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी 124629 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। उनके निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को 106650 वोट मिले हैं। इसी सीट पर बसपा के ठाकुर प्रसाद ने 7522 मत प्राप्त किए है।

4 जून 2024, 12:43 PM
यूपी की रामपुर सीट पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मोहिबुल्लाह नदवी आगे चल रहे है। 3 दौर की मतगणना के बाद मोहिबुल्लाह नदवी को 57441 वोट भाजपा के घनश्याम लोधी को 46710 बसपा के जीशान खान को 5871 वोट मिले है।

4 जून 2024, 12:42 PM
रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा 1,17,616 वोटों से आगे हैं।

4 जून 2024, 12:35 PM,एनडीए 292 सीटों पर आगे, 230 सीटो पर इंडिया गठबंधन आगे

4 जून 2024, 12:33 PM,Loksabha Election 2024 Result Live- हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए है।हमीरपुर से भाजपा के अनुराग ठाकुर कांग्रेस के सतपाल रायजादा से 118291 वोटों से आगे चल रहे है। कांगडा सीट से भाजपा के राजीव भारद्वाज कांग्रेस के आनंद शर्मा से 18824 वोटों से आगे चल रहे है। मंडी में कंगना रनौत कांग्रेस के विक्रमादित्य से 49599 वोटों से आगे चल रही है। शिमला से सुरेश कश्यप कांग्रेस के विनोद सुल्तापुरी 60104 वोटों से आगे चल ​रहे है।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी लेटेस्ट खबर के लिए कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहे