shishu-mandir

अच्छा काम- राष्ट्रीय जनसेवा समिति ने जरूरतमंदों को बांटा राशन,लाँक डाउन(lock down) के दौरान जारी है अभियान

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा:08 मई 2020- राष्ट्रीय जन सेवा समिति लाँक डाउन(lock down) में लगातार लोगों की मदद कर रही है|

new-modern
gyan-vigyan

समिति की अध्यक्ष शोभा जोशी व महासचिव प्रकाश रावत की ओर से लगातार समाज के कमजोर तबके के लोगों की खाद्यान्न व अन्य जरूरी वस्तुओं के साथ मदद की जा रही है|

saraswati-bal-vidya-niketan

बीते दिवस समिति की ओर से 52 जरूरतमंदों को राशन, कपड़े, मास्क वितरित किये गये। साथ ही सभी लोगों को सेनेटाइज भी किया गया और कोविड -19 से बचाव के लिए सतर्क रहने के प्रति जागरुक किया गया|

महासचिव प्रकाश रावत ने बताया कि समिति का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कहा कि समिति राशन, मास्क, सेनेटाइज के अलावा जरूरी वस्तुएं व कपड़ों का वितरण भी कर रही है|