shishu-mandir

अल्मोड़ा की नन्ही बालिका साक्षी ने जीती संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

e53b50739c537b23fa64bc7a2f53af8e

new-modern
gyan-vigyan

 जनपद स्तरीय अंतर्जालीय संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की एक नन्ही बालिका ने गीता श्लोक का पाठ कर पहला स्थान प्राप्त किया है। 

saraswati-bal-vidya-niketan

यह प्रतियोगिता उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा आयोजित की गई थी। वर्ष 2021-22 में  मंत्र, स्त्रोत, गीता श्लोक, संस्कृत गीत, वंदना गान विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की यूकेजी की छात्रा साक्षी बिष्ट ने गीता श्लोक प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों में साक्षा सबसे कम आयु की प्रतिभागी थी। 

यहां देखें वीडियो 

सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय परिवार ने साक्षी की सफलता पर साक्षी और उसके माता-पिता को  बधाई दी है। विद्यालय परिवार ने साक्षी के उज्जवल भविष्य की भी कामना की है।