Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

LIC Bima Sakhi Scheme: LIC लाया महिलाओं के लिए खास स्कीम, मिलेंगे ₹7000 महीने, जाने कैसे

भारतीय जीवन बीमा स्कीम आए दिन नई-नई स्कीम लेकर आता रहता है ऐसे में कंपनी की तरफ से एक और नई स्कीम पेश की गई…

भारतीय जीवन बीमा स्कीम आए दिन नई-नई स्कीम लेकर आता रहता है ऐसे में कंपनी की तरफ से एक और नई स्कीम पेश की गई है जो खास तौर पर महिलाओं के लिए है। इस स्कीम में ₹7000 मंथली मिल सकते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इसके लिए आपको एक भी रुपए देने की जरूरत नहीं है। यह योजना सिर्फ महिलाओं के लिए है। बीमा कंपनी ने एलआईसी बीमा सखी योजना को लांच किया है जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है और इसके तहत महिलाओं को इनकम भी मिलेगी।


क्‍या है LIC बीमा सखी योजना?
भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से यह योजना महिलाओं की सशक्तिकरण की पहल है। ये महिलाओं को LIC एजेंट बनने का मौका दे रही है। इस योजना के तहत ज्वाइन करने के साथ उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी। महिला एजेंट को हर महीने सैलरी के तौर पर पैसे दिए जाएंगे। एलआईसी की ओर से महिला समुदाय में बीमा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए यह कदम उठाए जा रहा है।


इस योजना में आप कितना कमा सकते हैं?
इस बीमा योजना के तहत महिला एजेंट को उनके परफॉर्मेंस के आधार पर शुरुआत के 3 सालों के दौरान मंथली इनकम दी जाएगी। पहले साल ₹7000 प्रति महीने से यह राशि शुरू की जाएगी।


कौन से दस्‍तावेज जरूरी होंगे?
इसके लिए आपको उम्र का दस्तावेज देना होगा जो सेल्फ अटेस्टेड होना आवश्यक है।

एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी अटेस्टेड कॉपी चाहिए। शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र की अटेस्टेड कॉपी होनी चाहिए। आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट आकार की तस्वीर भी लगानी अनिवार्य है।


किसे नहीं मिलेगा इसका लाभ?
अगर कोई पहले से एलआईसी एजेंट या कर्मचारी है तो इस योजना में वह अप्लाई नहीं कर पाएगा। रिश्तेदारों में पति या पत्‍नी, बच्‍चे, माता-पिता, भाई-बहन और ससुराल वाले आवेदन करने के हकदार नहीं होंगे। रिटायर्ड निगम कर्मचारी और पूर्व एजेंट इस योजना के तहत पात्र नहीं हैं।


कौन कर सकता है अप्‍लाई?
आवेदन करने वाले की उम्र 18 साल होनी चाहिए, जबकि अधिकतम उम्र 70 साल है।

आवेदक की डिग्री कम से कम 10वीं पास तक होनी आवश्‍यक है। इस योजना के तहत पहले साल के लिए मंथली 7000 रुपये मिलेंगे।

इस योजना के तहत दूसरे साल में भी 6000 रुपये मंथली दिए जाएंगे, लेकिन शर्त है कि पहले साल के दौरान खोली गईं कम से कम 65 प्रतिशत पॉलिसियां चालू रहनी चाहिए।

एलआईसी कार्यालय या वेबसाइट के जरिए आप इस योजना के तहत अप्‍लाई कर सकते हैं।