Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

पांडेखोला मे तेंदुए (leopard) का आतंक

अल्मोड़ा: 11 अप्रैल: लॉक डाउन के दौरान गुलदार के बढ़ते आतंक ने लोगों की नीद उड़ा दी है। नगर से लगे पांडेखोला में तेंदुए (leopard)…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा: 11 अप्रैल: लॉक डाउन के दौरान गुलदार के बढ़ते आतंक ने लोगों की नीद उड़ा दी है। नगर से लगे पांडेखोला में तेंदुए (leopard) ने योगेश जोशी के पालतू बछड़े को अपना निवाला बना डाला।

leapard

लोगों का कहना है​ कि इससे पहले दिन गुलदार यहां से आवारा कुत्तों को भी उठा ले गया था लेकिन अब उसने बछड़े को अपना शिकार बना डाला है जिससे लोगों में आतंक का माहौल है।

सुबह सभासद अमित साह मोनू ने घटना की पूरी जानकारी रेंजर को दी और क्षेत्र में दहशत के माहौल को देखते हुए त्वरित कदम उठाने की मांग की।

उन्होंने नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष की मौजूदगी में लोगों से वार्ता की और वन विभाग से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खुलेआम गुलदार द्वारा आबादी क्षेत्र में चहलकदमी करने के चलते लोग दहशत में हैं।