रानीखेत बाजार में घर की देहरी में दिखा गुलदार, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

रानीखेत । नगर के रिहायशी इलाकों में पिछले कुछ समय से गुलदार की दहशत बरकरार है और रात्रि होते ही वह किसी भी मुहल्ले में…

leopard-spotted-doorstep-of-a-house-in-ranikhet-market

रानीखेत । नगर के रिहायशी इलाकों में पिछले कुछ समय से गुलदार की दहशत बरकरार है और रात्रि होते ही वह किसी भी मुहल्ले में नजर आ रहा है।बीते शुक्रवार की रात्रि साढे दस और साढे बारह बजे के आसपास उसकी गतिविधि जरुरी बाजार में घुमते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसे लेकर लोगो में दहशत बनी हुई है और उन्होंने उसे पकड़ने की मांग की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

नगर सहित रिहायशी इलाको में पिछले कुछ समय से गुलदार की आवाजाही आए दिन होने से क्षेत्रवासियों में दहशत बनी हुई है। बीते शुक्रवार रात्रि साढे दस बजे वह ज़रूरी बाज़ार में शिकार की तलाश में घुमते तथा साढे बारह बजे कुत्तो का पीछा करने की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

मालूम हो इससे पहले गुलदार नगर के आबादी क्षेत्र नंदा देवी मंदिर परिसर, सुदामापुरी, गोविंद गार्डन, तिवारी गार्डन, चौधरी गार्डन व केएमओ स्टेशन आदि स्थानो में कई बार आवाजाही करते हुए दिखाई दिया । वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने बताया कि स्टाफ द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। साथ ही कैमरा ट्रैप लगाकर उसकी आवाजाही के कारणों का पता लगाने के बाद पिंजरा लगाया जाएगा।