shishu-mandir

गैरसैंण (Gairsain) में लाठीचार्ज: आप और कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

पिथौरागढ़ सहयोगी, 02 मार्च 2021
गैरसैंण (Gairsain)
में सड़क की मांग को लेकर धरना—प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इशारे पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं और कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

new-modern
gyan-vigyan

गांधी चौक में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री के नेतृत्व में प्रदर्शन कर पुतला फूंका।

saraswati-bal-vidya-niketan

इस दौरान खत्री ने कहा कि सड़क की मांग को लेकर मातृशक्ति धरना प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन विडंबना है कि महिलाओं के संघर्षों के दम पर बने इस राज्य के मुख्यमंत्री के आदेश पर उन पर लाठीचार्ज किया गया जाता है, जो अति निंदनीय है। कहा कि जल्द ही लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही न हुई तो आप कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलेगे।

यह भी पढ़े….

Corona Update- उत्तराखण्ड के इस स्कूल में 15 बच्चे निकले कोरोना पाॅजिटिव, पढ़े पूरी खबर

कार्यक्रम में संगठन मंत्री गिरीश जोशी, राकेश वर्मा, शंकर राम, सुरेश, नरेंद्र ग्वाल, हरीश कुमार, गोविंद बिष्ट, महादेव भट्ट, नवीन शर्मा, के एन उपाध्याय, योगेश तिवारी, अशोक पांडे मौजूद रहे।

दूसरी ओर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पवन महरा के नेतृत्व में केमू स्टेशन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का पुतला फूंका गया। महरा ने कहा कि नंदप्रयाग-घाट सड़क चौड़ीकरण के लिए आंदोलित जनता अपनी बात कहने गैरसैंण (Gairsain) पहुंची तो उन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कराया गया, जो निंदनीय है। भाजपा पूर्ण रूप से मनमानी कर रही है। आम जनता की आवाज को दबाया जा रहा है जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े….

गैरसैंण (Gairsain) में स्थापित होगा ‘भाषा संस्थान’

यूकेडी गैरसैण (Gairsain) में देगी शहीद राज्य आंदेलनकारियों को श्रद्धांजलि

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट व पूर्व सभासद गणेश सौन ने कहा कि भाजपा सरकार में एक तरफ महंगाई दूसरी तरफ पुलिस की मार जनता झेल रही है।

युंका प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस दीपक तिवारी, कांग्रेस नेता सुधीर चौहान ने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूर्ण रूप से फेल हो गयी है। बेरोजगार, किसान और आम जनता सब सड़कों पर हैं। जनता ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

प्रदर्शन में हिमांशु ओझा, खीमराज जोशी, कमल सुंठा, निशांत उप्रेती, बॉब कन्याल शाहबाज खान, राजकुमार पाठक, रितिक पांडेय आदि मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/