द्वाराहाट(अल्मोड़ा): उत्तराखंड राज्य के शिल्पी, प्रखर समाजवादी जननेता स्वर्गीय विपिन त्रिपाठी की 21वीं पुण्यतिथि पर उनके संघर्षों को याद किया गया।
नगर के शीतलापुष्कर मैदान में हिमालय बचाओ हिमालय बसाओ अभियान तहत उनके जीवन संघर्षों को याद करते हुए उनके सपनों के उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया गया।
उत्तराखंड राज्य की लड़ाई से लेकर चिपको आंदोलन में दो वर्ष से ज्यादा समय तक जेल की यातनांए सहने वाले क्रांन्तिकारी जननेता स्वर्गीय त्रिपाठी के श्रद्धांजलि समारोह में सैकड़ों लोगों ने उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा को देहरादून से पहुंचे युवा उक्रांद अध्यक्ष आशीष नेगी, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, उपपा केन्द्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, एडवोकेट दिनेश तिवारी, ब्रहमानन्द डालाकोटी, कुसुम बौढाई, प्रकाश थपलियाल, सैनिक प्रकोष्ठ के राकेश ध्यानी आदि ने सम्बोधित किया। इससे पूर्व अतिथियों ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य बनने के बाद सत्ताधारी पार्टीयों ने प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर राज्य की अस्मिता व मूल अवधारणा से खेलते हुए लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया है। कहा कि समस्याएं, सवाल तो समाज में हमेशा रहे हैं। लेकिन वर्तमान जैसा दौर उनकी स्मृति में कभी नहीं आया। आज तो आवाज भी नहीं उठा सकते हैं। लोकतंत्र पहले भी था लोग आन्दोलन करते थे और समाधान होता था। लेकिन आज लोकतंत्र खतरे में है।
विपिन त्रिपाठी विचार मंच, क्रियेटिव उत्तराखण्ड द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं को राज्य आन्दोलन के शहीदों, आपातकाल सहित उत्तराखंड के विभिन्न नायकों की जानकारियों से रुबरु कराने पर चारु तिवारी का आभार जताया।
सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी ओपी हर्बोला की अध्यक्षता में आयोजित श्रृद्धांजलि समारोह का संचालन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चौधरी व शिक्षाविद् शंकर दत्त तिवारी ने किया।
समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या, उपपा केन्द्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती किरौला, सूरज उपाध्याय, युगल किशोर आर्य, युवा उत्तराखंड क्रांति दल अध्यक्ष आशीष नेगी, कुसुम बौढाई, सैनिक प्रकोष्ठ के राकेश ध्यानी, प्रकाश थपलियाल, ब्रह्मानंद डालाकोटी मदन कठायत ,तुला सिंह तडियाल,आनन्द किरौला, पूर्व प्रमुख करन बिष्ट ,एडवोकेट दिनेश तिवारी , हेम रावत, हरिशरण शर्मा ,राजेंद्र किरौला, प्रकाश अधिकारी, हेम रावत, राकेश बिष्ट, मोहन कांडपाल, हेम कांडपाल ,अनीता गोस्वामी ,हर्ष काफर ,कल्याण मनकोठी ,चक्र सिंह रावत ,भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम भट्ट,विनोद भट्ट आशीष वर्मा, डॉ राम सिंह राणा संगीतकार अजय मिश्रा सहित भारी संख्या में विधानसभा सहित स्याल्दे सल्ट आदि से भी लोग पहुंचे थे।
इसके अलावा द्वाराहाट के एमडी तिवारी इन्टर कालेज दैरी व सुभाष माडर्न जूनियर हाईस्कूल भौरा में भी स्वर्गीय विपिन त्रिपाठी की 21 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
