Uttarakhand::: यहां भूस्खलन (Landslide) से महिला समेत 3 की मौत

पिथौरागढ़ सहयोगी। तहसील धारचूला व बंगापानी क्षेत्र में भारी बारिश के बीच भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो…

0eeecb4d778a0d7ebd73c7fbe473f621

25

पिथौरागढ़ सहयोगी। तहसील धारचूला व बंगापानी क्षेत्र में भारी बारिश के बीच भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। लगातार हो रही भूस्खलन की घटनाओं से क्षेत्रवासी सहमे हुए हैं।

पहली घटना बीती गुरुवार को अपरान्ह ग्राम बलुवाकोट के तोक जोशी गांव तहसील धारचूला में हुई। यहां पशुपति देवी उम्र 26 वर्ष पत्नी हरीदत्त भट्ट अपने घर के नजदीक स्थित पानी के धारे में कपड़े धो रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान ऊपर पहाड़ी की तरफ बादल फटा जिससे भारी भूस्खलन हुआ और देखते ही देखते पहाड़ का मलबा धारे से नीचे तक पसर गया। इस घटना के बाद पशुपति देवी की खोजबीन शुरू हुई, लेकिन उसका पता नहीं चला। 

मामले की सूचना राजस्व उपनिरीक्षक बलुवाकोट को दी गई, जिसके बाद मौके पर राजस्व व नागरिक पुलिस की टीम जेसीबी आदि के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के साथ मलबे में महिला की खोजबीन शुरू की, लेकिन शुक्रवार अपरान्ह तक भी महिला का पता नहीं चल पाया था। 

दूसरी घटना बंगापानी तहसील के ग्राम बरम में गुरुवार शाम को हुई। ग्राम बरम व तोली के राजस्व उप निरीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार बरम निवासी नर राम पुत्र पाना राम शाम करीब 6 बजे मल्ला सैन क्षेत्र के वल्दिया धार में अपनी बकरियों को वापस लाने के लिए गया था। मगर काफी देर बाद भी उसके घर न लौटने पर परिजनों ने ढूंढखोज शुरू की तो नर राम वल्दिया धार क्षेत्र में पहाड़ से गिरे मलबे-पत्थरों में दबा हुआ मिला, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मामले की सूचना राजस्व उपनिरीक्षक से थाना जौलजीबी को दी गई। शुक्रवार को शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही धारचूला सीएचसी में की गई। 

इधर शुक्रवार को धारचूला के खुमती क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे पत्थर-बोल्डरों की चपेट में आकर ग्रिफ के एक मजदूर की मौत हो गई। राजस्व पुलिस के अनुसार ग्राम खुमती निवासी नवीन सिंह परिहार उम्र 32 वर्ष पुत्र गौर सिंह शुक्रवार को करीब 10.30 बजे तड़कोट वार्ड में मुख्य मोटर मार्ग में कार्य करते समय पहाड़ी से गिरे पत्थरों के ढेर में दब गया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मलबे से उसका शव बरामद कर आगे की कार्यवाही के लिए धारचूला भिजवाया गया।