25 नवम्बर को लखनऊ में ललित शौर्य होंगे सम्मानित

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

पिथौरागढ़: उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा दिए जाने वाला प्रतिष्ठित उमाकांत मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान बाल साहित्यकार ललित शौर्य को 25 नवम्बर को लखनऊ में मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शौर्य को 51000 (इक्यावन हजार) , प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के पदेन अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ हैं।
ललित शौर्य इससे पूर्व पंडित प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान समेत दर्जनों प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं।

शौर्य की पुस्तकों का विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत अनेक प्रबुद्धजनों ने किया है। ललित द्वारा अब तक बाल साहित्य की आठ पुस्तकें लिखी जा चुकी हैं। उनकी कहानियों का अंग्रेजी, मराठी, कन्नड़, तेलगु, मलयालम, उर्दू समेत अनेक भारतीय भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। उनकी रचनाएं अमेरिका, कनाडा समेत देश से बाहर की पत्रिकाओं में भी प्रकाशित होती रहती हैं। ललित शौर्य की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से जिले के बुद्धिजीवियों में हर्ष का माहौल है।