shishu-mandir

शाबाश लक्ष्य:- एशियन जूनियर चैंपियन लक्ष्य सेन को मिली दस लाख की इनामी राशि,भारतीय

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

शाबाश लक्ष्य:- एशियन जूनियर चैंपियन लक्ष्य सेन को मिली दस लाख की इनामी राशि,भारतीय बैडमिंटन संघ ने किया पुरस्कृत

new-modern
gyan-vigyan


डेस्क:- 59 साल बाद भारत को एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाने वाले उत्तराखंड के लक्ष्य सेन को भारतीय बैडमिंटन संघ ने दस लाख की इनामी राशि से नवाजा है|
नई दिल्ली में भारतीय बैडमिंटन संघ की एग्जीक्यूटिव मीटिंग में संघ के अध्यक्ष हेमंता विस्वा सरमा ने लक्ष्य सेन की ऐतिहासिक उपलब्धि पर संघ की तरफ से 10 लाख की इनामी राशि का चेक दिया गया |
लक्ष्य सेन के इंडोनेशिया में टूर्नामेंट खेलने हेतु रवाना होने के कारण यह चेक भारतीय बैडमिंटन संघ की उपाध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक को सौपा गया |
उधर लक्ष्य सेन ने भी इनामी राशि देने पर भारतीय बैडमिंटन संघ का धन्यवाद किया |
लक्ष्य सेन को यह सम्मान मिलने पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, प्रदेश सचिव बीएस मनकोटी ने बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान बाकि युवा खिलाड़ियों को आगे बढने की प्रेरणा देगा| समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार समेत सभी खेल प्रेमियों ने अपनी ओर से बधाई प्रेषित की व भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए भी शुभकामनाये दी हैं |

saraswati-bal-vidya-niketan