shishu-mandir

‘लक्ष्मण’ ने पूछा ‘रामायण’ से जुड़ा यह खास सवाल

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

मुंबई। रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार एक बार फिर चर्चा में आ गए थे। इसमें लक्ष्मण का किरदार निभाकर चर्चा में आए सुनील लहरी का नाम भी शामिल है। सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय दिखाई देते हैं और आए दिन वो तस्वीरें साझा करते हैं। बीते दिनों सुनील ने अपने नए लुक की तस्वीरें साझा की थीं जिन्हें देखकर तो फैंस के मुंह से यह तक निकल गया था कि ‘हे प्रभु, ये कैसी माया है’। इतना ही नहीं सुनील शूटिंग के दिनों की कुछ यादें और किस्से भी फैंस संग साझा करते रहते हैं जो लोगों को काफी पसंद आते हैं। हाल ही में सुनील ने अपने फैंस से एक सवाल पूछ डाला है।

saraswati-bal-vidya-niketan

दरअसल, सुनील लहरी ने शो के एक सीन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में राम और लक्ष्मण एक साथ नजर आ रहे हैं। सुनील ने इससे जुड़ा ही सवाल भी पूछा है। इस पर जवाब देने वालों का तांता लग गया है। खास बात है कि ज्यादातर यूजर सुनील लहरी के पूछे गए सवाल का सही उत्तर दे रहे हैं। 

‘रामायण’ के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने शो के एक सीन की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में राम और लक्ष्मण एक साथ नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों ऋषि से बात करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुनील लहरी ने फैंस से सवाल पूछा है और लिखा, ‘क्या आप जानते हैं, ये रामायण के किस सीन की तस्वीर है?’ एक्टर के इस सवाल पर लगातार यूजर जवाब देते नजर आ रहे हैं।

एक यूजर ने उत्तर देते हुए लिखा, ‘दशरथजी और अवधवासी जब जनकपुर आए थे।’ वहीं एक अन्य ने जवाब में लिखा, ‘सर ये मिथिला के भवन में जब महाराज दशरथ बारात लेकर आते हैं और महर्षि विश्वामित्र आप दोनों को उनके पास ले जाने के लिए आते हैं।’

बीते दिनों सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर डेढ़ लाख फॉलोवर्स होने की खुशी में अपने फैंस को धन्यवाद कहा था। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी एक खास तस्वीर भी शेयर की थी। तस्वीर में सुनील का लुक काफी बदला हुआ नजर आया था। उनकी दाढ़ी काफी बढ़ी हुई थी और बाल भी बड़े नजर आ रहे थे। 

बता दें कि 80 के दशक में रामायण दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। ये सीरियल बहुत लोकप्रिय हुआ था और देशभर में इन कलाकारों को बेहद सम्मान मिला था। शो मे अरुण गोविल ने प्रभु श्रीराम का और सीता माता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था। उस दौरान सीरियल की रिकॉर्ड व्यूअरशिप थी। बीते लॉकडाउन में इसे एक बार फिर प्रसारित किया गया और तब भी शो ने ग्लोबली व्यूअरशिप के कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे।