Uttarakhand -भाजपा के पूर्व मंत्री लाखी राम जोशी (lakhiram joshi) ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र, मुख्यमंत्री को पदमुक्त करने की मांग

lakhiram joshi ne uttarakhand bjp ka chief minister ko hatana hetu pradhanmantri ko bheja khat देहरादून। उत्तराखंड के सियासत में बढ़ा भूचाल आ सकता है।…

lakhiram joshi ne uttarakhand bjp ka chief minister ko hatana hetu pradhanmantri ko bheja khat

देहरादून। उत्तराखंड के सियासत में बढ़ा भूचाल आ सकता है। अब चर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष के नए लेटर बम की हो रही है|

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखीराम जोशी (lakhiram joshi) ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

1971 में सेना की विजय गवाह की मशाल (victory torch of army) पहुंची अल्मोड़ा, सैन्य शौर्य को किया याद

पत्र के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कार्यप्रणाली पर हमला करते हुए उनके खिलाफ चल रही जांच के अंतिम निर्णय आने तक उन्हें मुख्यमंत्री पद से कार्यमुक्त रखने का आग्रह किया है।

जोशी ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से भी आग्रह किया है कि इस गंभीर मामले का संज्ञान लिया जाए और त्रिवेंद्र सिंह रावत को पदमुक्त कर मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। कहा कि इस कारण उत्तराखंड में पार्टी की छवि दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। समय रहते पार्टी नेतृत्व को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।(lakhiram joshi)

बदहाल सड़क (Damaged road)- ग्रामीणों का सब्र टूटा, किया प्रदर्शन


जोशी का यह पत्र आज सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल पत्र को कई लोग भाजपा के अंदर एक और लेटर बम की संज्ञा दे रहे हैं।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/