shishu-mandir

केवी अल्मोड़ा में भी धूमधाम से मनाया गया बालदिवस,कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

अल्मोड़ा। केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने चाचा नेहरू की जीवनी पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जबकि विद्यालय परिवार की ओर से जयंती पर देश के पहले प्रधानमंत्री को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम शर्मा ने किया।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य डाॅ माला तिवारी तथा अन्य सभी शिक्षकों ने पंडित जवाहर लाला नेहरू जी के भावचित्र पर पुष्पाजंली अर्पित की। छात्रा पायस जोशी ने पंडित नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला। प्राथमिक विभाग के नन्हें-नन्हें बच्चों ने ‘नेहरू चाचा नेहरू चाचा’ और ‘दिल है छोटा सा’ गीत पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुति दी।

छात्रा गुंजन जोशी ने नेहरू के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रंसगों से छात्रों को प्रेरित किया ताकि छात्र उनके जीवन से सीख लें। प्राथमिक विभाग के छात्र धैर्य बोरा ने ‘हमको भाता बाल दिवस मन महकाता बाल-दिवस’ हिन्दी कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर कक्षा 11 के छात्र वैभव जोशी ने नेहरू जी के जीवन पर एक प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत की जिसमें सभी छात्रों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य डाॅ माला तिवारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि महापुरूषों व देश के नायकों का कार्य होता है बच्चों को बढ़ावा देना और उनका मार्ग प्रशस्त करना इसीलिए पंडित नेहरू जी के जन्मदिन को हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। अब यह आप सब की और हम सब की जिम्मेदारी है कि हम उनके दिखाए रास्ते पर चलकर देश के भविष्य को उज्ज्वल बनाएँ।

प्रिय पाठको….
उत्तरा न्यूज के फेसबुक पेज की तकनीकी दिक्कत दूर कर दी गई है। आप उत्तरा न्यूज की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए फेसबुक में उत्तरा न्यूज पेज को लाइक करें। इसके लिए अपने फेसबुक एकाउंट से उत्तरा न्यूज(हिंदी में लोगो सहित) टाइप कर सर्च करें और इस पेज को लाइक करें। आपसे अनुरोध है कि अपने अन्य मित्रों को भी पेज लाइक करने के लिए इनवाईट करें।

Click here to Like our Facebook Page

https://www.facebook.com/www.uttranews/

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..

must read it

https://uttranews.com/2019/11/14/sad-angithis-gas-including-mothers-death-of-three-months-innocent-girl-mourning-in-the-village/

must read it

https://uttranews.com/2019/11/14/various-sports-competitions-organized-on-the-occasion-of-childrens-day/

must read it

https://uttranews.com/2019/11/14/municipality-should-clarify-its-policy-regarding-encroachment-municipal-business-board-general-secretary-warns-of-agitation-to-municipality-administration/