प्रख्यात हास्य कवि व साहित्यकार प्रो.ताजी को कुमाउंनी साहित्य सेवी सम्मान

Kumauni Sahitya Sevi Award to renowned comic poet and litterateur Prof. Taji अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड भाषा संस्थान देहरादून, ‘पहरू’ कुमाउनी पत्रिका कुमाउनी भाषा साहित्य एवं संस्कृति…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Kumauni Sahitya Sevi Award to renowned comic poet and litterateur Prof. Taji

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड भाषा संस्थान देहरादून, ‘पहरू’ कुमाउनी पत्रिका कुमाउनी भाषा साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति अल्मोड़ा व साहित्य चेतना मंच, चम्पावत के संयुक्त तत्वावधान में 16 वां राष्ट्रीय कुमांउनी भाषा सम्मेलन 10,11 व 12 नवंबर 2024 को ऑडिटोरियम गोरिल चौड़ मैदान, चम्पावत (उत्तराखंड) में आयोजित हुआ।


जिसमें दूर-दूर से आये लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकारों व रचनाकारों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर ‘पहरू’ कुमाउनी पत्रिका, कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति कसारदेवी, अल्मोड़ा (उत्तराखण्ड) की ओर से प्रख्यात हास्य-व्यंग्य कवि व साहित्यकार प्रो केसी जोशी ‘ताजी’ को बहादुर सिंह बनौला कुमाउनी साहित्य सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया।


सम्मान के रूप में सम्मान-पत्र, शॉल व स्मृति चिन्ह भेट किया गया। उपस्थित साहित्यकारों, विद्वानों व रचनाकारों ने प्रो केसी जोशी ‘ताजी’ को उक्त सम्मान मिलने पर अपार खुशी व स्नेह व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।


सम्मान मिलने पर प्रो केसी जोशी ‘ताजी’ ने कहा कि उन्हे यह सम्मान मिलने से अपार खुशी व गर्व का अनुभव हो रहा है।

उन्होंने सभी लोगों का आभार जताया तथा विशेश रूप से ‘पहरू’ कुमाउनी पत्रिका, कुमाउनी भाशा साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति का विशेश आभार जताते हुए उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।


बताते चलें कि प्रो केसी जोशी ‘ताजी’ की अब तक हास्य-व्यंग्य कुमाउनी कविताओं की ‘मेरि खिचडि’ नाम से एक पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। साथ ही सम्पादित पुस्तक ‘किरमोई तराण’ व ‘उमाव में भी उनकी कुमाउनी रचनाएं प्रकाशित हैं। समय-समय पर लब्ध प्रतिश्ठित पत्र-पत्रिकाओं में भी उनकी हास्य-व्यंग्य की गद्य व पद्य में रचनाएं प्रकाशित हुई हैं।

इसके अलावा उन्होंने आकाशवाणी व कवि सम्मेलनों में भी सक्रिय भागीदारी की है। प्रो केसी जोशी ‘ताजी’ को सम्मान मिलने पर लोगों ने प्रशंसा सहित अपनी ढेरों शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।