Nainital- कुमाऊं यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, प्रो0 ललित तिवारी बने अध्यक्ष

editor1
1 Min Read

नैनीताल। कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल टीचर्स एसोसिएशन (कूटा) चुनाव 2022 का परिणाम आज घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी जगदीश पपनै ने बताया की सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। चुनाव अधिकारी जगदीश पपनै ने परिणाम घोषित करते हुए सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रो ललित तिवारी, उपाध्यक्ष पद पर डॉक्टर नीलू लोधियाल उपाध्यक्ष और डॉक्टर दीपक कुमार निर्वाचित हुई है।

new-modern

वहीं महासचिव पद पर डॉक्टर विजय कुमार, संयुक्त सचिव पर डॉक्टर संतोष कुमार और डॉक्टर दीपाक्षि जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर डॉक्टर दीपिका गोस्वामी, कार्यकरिणी सदस्य पदों पर- डॉक्टर अनिल बिष्ट, डॉक्टर पैनी जोशी, डॉक्टर उमंग सैनी, डॉक्टर दीपिका पंत , डॉक्टर सीमा चौहान विजयी घोषित हुए।