shishu-mandir

Pithoragarh- राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ पुलिस में मुख्य आरक्षी कृपाल सिंह ने जीता कांस्य पदक

editor1
1 Min Read

पिथौरागढ़। ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर 2022 में जनपद पुलिस में नियुक्त मुख्य आरक्षी कृपाल सिंह ने जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया है, जिससे जनपद पुलिस में भी खुशी का माहौल है।
विगत 19 से 24 सितंबर तक सीआईएसएफ नई दिल्ली में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें ऑल इंडिया पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स की टीमों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड पुलिस की ओर से जिम्नास्टिक में प्रतिभाग करने वाले मुख्य आरक्षी कृपाल सिंह ने कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है।

new-modern
gyan-vigyan

कृपाल सिंह ने अब तक अखिल भारतीय खेलों में 4 गोल्ड, 1 सिल्वर और 5 कांस्य पदक जीते हैं। पुलिस महानिदेशक ने मुख्य आरक्षी कृपाल सिंह को वर्ष 2017 में ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया था। उनकी इस जीत के लिए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार तथा पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अन्य पुलिस कर्मियों को भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जायेगा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

saraswati-bal-vidya-niketan