जाने 13 मई का इतिहास क्या है इसमे खास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1830: इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।1846: अमेरिका…

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।


1830: इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।
1846: अमेरिका और मैक्सिको के बीच पिछले एक साल से टैक्सस को लेकर चल रहे तनाव के बीच कांग्रेस ने अपने इस पड़ोसी देश के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


1880: पहली बार थॉमस अल्वा एडिसन की इलेक्ट्रिक ट्रेन चली।
1905: भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म।
1952: स्वतंत्रता के बाद भारत के उच्च सदन राज्यसभा की पहली बैठक हुई।
1956: आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की स्थापना करने वाले आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर का जन्म हुआ।
1960: मैक्स इसेलीन के नेतृत्व में स्विटजरलैंड का एक खोजी दल हिमालय में धौलागिरी पर्वत शिखर पर पहुंचा।


1962: सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने।
1967: जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति चुने गए।
1978: देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त हुआ।
1981: पोप जॉन पॉल द्वितीय को तुर्की के एक नागरिक ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वेयर में गोली मार दी। पोप इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए।


1995: ब्रिटेन की एक महिला, जो दो बच्चों की मां थी, ने शेरपाओं की मदद और आक्सीजन के बिना एवरेस्ट फतह करने के कारनामे को अंजाम दिया।
1998: विश्व भर की आलोचना और दबाव की परवाह न करते हुए भारत ने पोखरण में दो और परमाणु परीक्षण किए।
2000: मिस इंडिया लारा दत्ता ने साइप्रस में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता।
2001: भारतीय साहित्‍य जगत के सबसे बड़े नामों में से एक आर के नारायण का निधन।
2004: भारत के आम चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार की हार हुई।


2008: पिंक सिटी जयपुर, 15 मिनट के अंदर हुए 8 धमाकों में गई 71 लोगों की जान
2009: यूरोपीय आयोग ने कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल पर प्रतिद्वंद्वी कंपनी के प्रति गलत व्यावसायिक नीतियां अपनाने पर एक अरब यूरो से अधिक का इतिहास का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया।