shishu-mandir

किशोरी से जबरन दुराचार करने का आरोपी गिरफ्तार गया जेल

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
uttranews

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। एक किशोरी को जबरन दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जिले के द्वाराहाट क्षेत्र की एक किशोरी बीती नौ जनवरी को बैंक जाने के नाम पर घर से निकली। जब वो शाम तक घर नही पहुंची तो दस जनवरी को किशोरी की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। इसके बाद से ही पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गर्इ।

saraswati-bal-vidya-niketan

काफी खोजबीन के बाद एसआइ ललिता चुफाल और कॉन्स्टेबल प्रेम सिंह ने बिंता तिराहे से उसे बरामद किया। इस दौरान उसके साथ बिंता के तोक कासिना निवासी भाष्कर (19 वर्ष) भी था। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई। पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि युवक उसे जबरन अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। फिलहाल, पुलिस ने पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को न्यायालय में पेश किया।