Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

चुनाव में हारने के 15 दिन बाद केजरीवाल ने लिया ऐसा फैसला, बोले अब नहीं दोहराएंगे गलती, दिल्ली वाले भी हुए खुश

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हर जाने के बाद अब आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पार्टी को फिर से मजबूत करने में जुट गए…

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हर जाने के बाद अब आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पार्टी को फिर से मजबूत करने में जुट गए हैं। केजरीवाल लगातार ‘आप’ नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।
इस बीच केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव में मिली हार के 15 दिनों बाद एक बड़ा फैसला लिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बता दें कि MCD में AAP सरकार ने 12 हजार अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने पार्टी के इस फैसले के बारे में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आप जबसे दिल्ली की सत्ता से बाहर हुई है उसके बाद ही से ही लगातार दावा किया जा रहा है कि एमसीडी से भी उसकी सत्ता छिन जाएगी।

ऐसे में अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी द्वारा 12 हजार अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने का ऐलान करना एमसीडी की सत्ता को बचाने का प्रयास बताया जा रहा है। गौरतलब है कि 2022 के दिल्ली MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी।

मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। यहां पार्टी ने अपनी 10 साली पुरानी सत्ता गंवा दी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल के बाद दिल्ली में सरकार बनाईहै। चुनाव में बीजेपी को 70 में से 48 सीटों पर जीत मिली। वहीं AAP को सिर्फ 22 सीटों पर ही सफलता मिली।