Almora- पर्यावरण मित्रों की समस्याओं को लेकर कर्नाटक ने सरकार को भेजा ज्ञापन

अल्मोड़ा, 9 जून 2021 अल्मोड़ा (Almora)। उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने पर्यावरण मित्रों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया है। कर्नाटक ने…

0e798cadf879600fcbf3400075da1baa

अल्मोड़ा, 9 जून 2021

अल्मोड़ा (Almora)। उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने पर्यावरण मित्रों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया है।

कर्नाटक ने ज्ञापन में कर्नाटक ने कार्यवाहक पर्यवेक्षकों की पदोन्नति, शिक्षित कर्मचारी को लिपिक व वाहन चालक पदों पर पदोन्नति किये जाने, स्थायी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों में पति/पत्नी किसी एक की मृत्यु होने पर आश्रित को नियुक्ति दिये जाने, पर्यावरण मित्रों का राज्य कर्मचारियों की भांति बीमा कराये जाने, वन टाईम सैटेलमैंट के तहत नियुक्त किये गये पर्यावरण मित्रों की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को नियुक्ति दिये जाने की मांग की।              
 

कर्नाटक ने पर्यावरण मित्रों द्वारा कोरोना काल में फ्रंटलाईन वर्कर के तौर पर किये जा रहे कार्य पर उनकी सराहना करते हुये कहा कि अपने परिवार की परवाह न करते हुये उनके द्वारा इस कोरोना महामारी में दिन रात कार्य कर नागरिकों के जीवन को बचाने का अति उत्कृष्ठ कार्य किया जा रहा है। 
 

पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने पर्यावरण मित्रों और उनके परिवार के लिए हैंड सैनिटाइजर और मास्क  वितरित किये। पर्यावरण मित्रों ने पूर्व उपाध्यक्ष ने सदैव पर्यावरण मित्रों के सुख दुःख में उनका साथ दिये जाने के लिये आभार व्यक्त किया है।