Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

वीकेंड पर कैंची धाम और भवाली का रूट किया गया डायवर्ट, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक गाइडलाइन

नैनीताल,18 अप्रैल 2026 नैनीताल जिले में वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए पुलिस ने…

breaking

नैनीताल,18 अप्रैल 2026

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


नैनीताल जिले में वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए पुलिस ने विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया है।


यह यातायात प्लान 18 अप्रैल और 19 अप्रैल 2026 को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक हल्द्वानी काठगोदाम और कैंची धाम भवाली भीमताल क्षेत्र में सख्ती से लागू रहेगा। नैनीताल पुलिस ने सभी पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे जाम और असुविधा से बचने के लिए इस डायवर्जन प्लान का पालन करें।


हल्द्वानी काठगोदाम रूट पर भारी वाहनों की होगी नो एंट्री
पुलिस प्रशासन के अनुसार सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यात्रा रूट पर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले सभी भारी मालवाहक वाहनों को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक जिले की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। जो भारी वाहन जिले की सीमा के अंदर से हल्द्वानी आते हैं उन्हें नंबर एक बैंड से पीछे सड़क के बाईं ओर, भीमताल एचएमटी क्षेत्र में और पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ व मैगी पॉइंट के अंदर पार्क कराया जाएगा। मैदानी क्षेत्र से पहाड़ों की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गौलापार क्षेत्र में पुराना आरटीओ फिटनेस सेंटर डिवाइडर से पीछे और खेड़ा चौकी से पीछे पार्क किया जाएगा।


पर्यटक वाहनों के लिए ये रहेगी डायवर्जन व्यवस्था
बरेली रोड से आकर पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी पर्यटक और मालवाहक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गंतव्य को जाएंगे। इसी तरह रुद्रपुर की ओर से पहाड़ों को जाने वाले पर्यटक वाहन पंतनगर तिराहा दिनेशपुर मोड़ से एनएच 109 होते हुए पंतनगर लालकुआं से तीनपानी फ्लाईओवर और गौलापार रोड होकर नारीमन तिराहा से जाएंगे।

रामनगर बाजपुर और कालाढूंगी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी प्रकार के वाहन कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए आगे बढ़ेंगे। पहाड़ों से वापस आने वाले पर्यटक वाहन नारीमन तिराहा से गौलापार होकर जाएंगे। रविवार 19 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक भवाली के मस्जिद तिराहा और नैनीताल से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले पर्यटक वाहनों को रूसी बाईपास होते हुए मंगोली से वाया कालाढूंगी भेजा जाएगा।


कैंची धाम और भवाली के लिए होगी विशेष व्यवस्था
कैंची धाम, भवाली और भीमताल में यातायात का दबाव कम करने के लिए अल्मोड़ा और रानीखेत से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर वाया रामगढ़ मुक्तेश्वर होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा। आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकेंगे जबकि अन्य भारी वाहनों को जरूरत पड़ने पर भवाली मस्जिद तिराहा से पीछे रोका जाएगा या रामगढ़ व खुटानी मोटर मार्ग से भेजा जाएगा।


बाहरी पर्यटकों के लिए पार्किंग और शटल सेवा
बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले जो पर्यटक अपने निजी वाहनों से वाया भीमताल होते हुए कैंची धाम जाना चाहते हैं उनके वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। वहां से पर्यटकों को स्थानीय शटल सेवा के जरिए कैंची धाम मंदिर दर्शन के लिए भेजा जाएगा। वहीं जो पर्यटक वाया गेठिया नैनीताल होते हुए कैंची धाम जाना चाहते हैं उनके वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा और वहां से शटल सेवा के माध्यम से उन्हें कैंची धाम भेजा जाएगा।

Leave a Reply