आप पार्टी छोड़ने वाले जोत सिंह बिष्ट व समर्थकों ने थामा बीजेपी का दामन

Jot Singh Bisht and his supporters who left AAP party joined BJP देहरादून, 15 जनवरी 2024- उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा…

Jot Singh Bisht and his supporters who left AAP party joined BJP

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

देहरादून, 15 जनवरी 2024- उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है ।
आम आदमी पार्टी को छोड़कर पार्टी के संयोजक जोत सिंह बिष्ट ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


आम आदमी पार्टी के पूर्व संयोजक और पूर्व में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रहे जोत सिंह बिष्ट व उनके साथियों ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोत सिंह बिष्ट और समर्थकों को भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा में स्वागत किया।

इस दौरान जोत सिंह बिष्ट के साथ सैकड़ो समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में सभी लोगों को भरोसा है उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश में भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा रखते हैं और राज्य सरकार के कार्यों से प्रसन्न है इसलिए भाजपा की सदस्यता की ओर लोगों का झुकाव बढ़ रहा है।

Screenshot 2024 0115 194022
Jot Singh Bisht and his supporters who left AAP party joined BJP


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है की जोत सिंह बिष्ट के भाजपा में आने से पंचायत स्तर पर भी भाजपा को मजबूती मिलेगी जोत सिंह बिष्ट वरिष्ठ नेता है कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने उनका सम्मान का ध्यान नहीं रखा। महेंद्र भट्ट ने कहा है कि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है क्योंकि भाजपा पर सभी का विश्वास अन्य सभी पार्टियों से ज्यादा है।


इधर आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में सदस्यता ग्रहण करने वाले जोत सिंह बिष्ट का कहना है कि भाजपा में उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वह उसे बखूबी निभाएंगे उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा विकास कार्यों की ओर कदम बढ़ाया है जनता के हितों को ध्यान में रखकर ही कार्य किए हैं