अभी अभीउत्तराखंड

फिर धंसने लगा जोशीमठ, 500 से ज्यादा घर रहने लायक नहीं

News

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

जोशीमठ। उत्तराखंड का पौराणिक महत्व रखने वाला जोशीमठ इन दिनों भूमि धंसने और मकानों में दरार आने की घटनाओं को लेकर चर्चा में है। इन घटनाओं के चलते स्थानीय लोगों में भर का माहौल है। इसी बीच एसडीसी फाउंडेशन ने उत्तराखंड में आने वाली प्रमुख प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं पर अपनी तीसरी रिपोर्ट जारी की है। उत्तराखंड डिजास्टर एंड एक्सीडेंट सिनोप्सिस (उदास) की रिपोर्ट के अनुसार, जोशीमठ में 500 घर रहने के लायक नहीं हैं। रिपोर्ट में जोशीमठ में लगातार हो रहे भूधंसाव को लेकर चिंता जताई गई है।

जानकारी के अनुसार जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव से स्थिति लगातार बिगड़ रही है। भू-धंसाव ने अब सभी वार्डों को चपेट में ले लिया है। बुधवार को जोशीमठ से 66 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। अब तक 77 परिवारों को शिफ्ट किया जा चुका है। राज्य सरकार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को विशेषज्ञों का एक दल जोशीमठ रवाना होगा। जोशीमठ में भू-धंसाव का कारण बेतरतीब निर्माण, पानी का रिसाव, ऊपरी मिट्टी का कटाव और मानव जनित कारणों से जल धाराओं के प्राकृतिक प्रवाह में रुकावट है। शहर भूगर्भीय रूप से संवेदनशील है, जो पूर्व-पश्चिम में चलने वाली रिज पर स्थित है। शहर के ठीक नीचे विष्णुप्रयाग के दक्षिण-पश्चिम में, धौलीगंगा और अलकनंदा नदियों का संगम है। नदी से होने वाला कटाव भी इस भू-धंसाव के लिए जिम्मेदार है।

यह भी पढ़े   पिथौरागढ़ में लगेंगे 45 नये सीसीटीवी कैमरे

Related posts

The kashmir files: अरविंद केजरीवाल के कमेंट पर अनुपम खेर ने कहा–अब सिनेमाघरों में जाकर ही देखना

Newsdesk Uttranews

देहरादून के ऐतिहासिक झंडे जी मेले की तैयारी जोरों पर

Newsdesk Uttranews

उत्तरा न्यूज (Uttra News) विशेष: सुबह 9 बजे तक की बड़ी खबरें (Big News) पढ़े एक नजर में

Newsdesk Uttranews